national
उत्तर प्रदेश: मंत्री जयवीर सिंह का सपा पर निशाना, बोले- समाजवादी पार्टी की दोहरी सोच आई सामने
INT News31 October 2026 at 08:23 pm

मैनपुरी, 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा की दोहरी सोच एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहले भी 6 सीटें थीं और आज भी 6 हैं, विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया और एनवीएस-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को बधाई दी।