Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:मुंह बोला मामा गिरफ्तार, चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था

INT News1 November 2026 at 01:54 pm

नर्मदापुरम के रहवासी इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी 42 साल का है और बच्ची का मुंह बोला मामा है। आरोप है कि वह चॉकलेट और गुटखा पाउच लाने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। बच्ची ने परेशान होकर अपनी मां को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुआ के मकान में आने-जाने के दौरान हुई घटना पुलिस के मुताबिक, बच्ची की बुआ आरोपी के मकान में किराए से रहती है। इस वजह से बच्ची का वहां आना-जाना रहता था। आरोपी बुआ का मकान मालिक है। बच्ची उसे मामा कहती थी। आरोप है कि आरोपी कभी बच्ची को रुपए देकर गुटखा पाउच तो कभी चॉकलेट लाने के लिए कहता था। करीब एक सप्ताह पहले वह इसी बहाने बच्ची को घर के अंदर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने कई बार ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि बच्ची की बुआ आरोपी के मकान में किराए से रहती है। इसी वजह से बच्ची का वहां आना-जाना था। आरोपी ने चॉकलेट और गुटखा लाने के बहाने उसे घर बुलाकर गलत हरकत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।