समाचार · छत्तीसगढ़
सरगुजा में जंगली बंदर ने बच्ची को ड्रम में डुबोया:गांव में बंदर ने मचाया उत्पात, परिजनों ने निकालकर पहुंचाया हास्पिटल, हालत गंभीर
सरगुजा जिले के ग्राम रजपुरी में बीती शाम जंगल से गांव में घुसे जंगली बंदर ने पालने से उठाकर पांच माह की बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाल कर तत्काल हास्पिटल पहुंचाया। बच्ची को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला लखनपुर ब्लॉक का है। जानकारी के मुताबिक, रजपुरी गांव में बीती शाम करीब चार बजे जंगल से एक बंदर गांव में घुस आया। बंदर ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांव वाले डर से सहमकर घरों में दुबक गए। बच्ची को ड्रम में डुबोया, परिजनों ने निकाला बंदर गांव के ही सुदर्शन प्रजापति के घर घुस गया। बंदर से सहम कर सभी लोग कमरे में घुस गये, वहीं सुदर्शन प्रजापति का पांच साल की बच्ची त्रिशिका प्रजापति को परिजनों ने पालने में सुलाया था, जिसे वे नहीं उठा सके। बंदर पालने के पास पहुंचा, और पालने में सोई 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे नील ड्रम में डाल दिया। बच्ची को डरम में डालते परिजनों ने देख लिया और भागकर मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में दाखिल किया गया। वहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बच्ची को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज NICU में किया जा रहा है। मामले की जानकारी वन अमले को दे दी गई है। बंदर की हरकत से गांव वाले सहमें हुए हैं।