entertainment
कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस
INT News9 November 2026 at 06:26 pm

मुंबई, 9 नवंबर। अभिनेता, निर्माता और सांसद कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने फर्जी कास्टिंग कॉल को लेकर लोगों को आगाह किया है। कंपनी ने कहा कि उसने अपनी किसी भी फिल्म के लिए किसी कास्टिंग एजेंट को नियुक्त नहीं किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति या एजेंसी उसके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ऑडिशन या कास्टिंग के नाम पर गुमराह करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।