Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

विदेशी हसीनाओं के बीच ऋतिक रोशन ने बिखेरा जलवा, ब्लैक लुक में रेड कार्पेट पर मचाई धूम

INT News9 November 2026 at 08:27 pm

बॉलीवुड (Bollywood) के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. 7 नवंबर को लॉस एंजिल्स में हुए 15वें LACMA आर्ट + फिल्म गाला में ऋतिक ब्लैक टक्सीडो पहनकर पहुंचे. इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी खास रही, क्योंकि दी गई जानकारी के मुताबिक वह इस मंच पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने.

ब्लैक लुक में ऋतिक का जलवा, कहा नमस्ते

आपको बता दें कि ऋतिक ने इस शाम इटली के लग्जरी फैशन ब्रांड ब्रूनेलो कुसिनेली का खास ब्लैक टक्सीडो पहना था. उनका पूरा लुक काफी शानदार था. रेड कार्पेट पर पहुंचते ही उन्होंने फोटोग्राफर्स का स्वागत हाथ जोड़कर 'नमस्ते' कहकर किया. LACMA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनका यह वीडियो साझा किया गया.

View on Instagram

लियोनार्डो डिकैप्रियो और किम कार्दशियन भी आए नजर

ऐसे में इस गाला में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए. कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और LACMA की ट्रस्टी ईवा चाउ ने की. रेड कार्पेट पर टॉम हैंक्स, टिमोथी शैलेमेट, निकोल किडमैन, एंड्रयू गारफील्ड, अन्या टेलर-जॉय और मिशेल योह जैसे कलाकार भी नजर आए. वहीं किम कार्दशियन, काइली जेनर और पेरिस हिल्टन ने भी अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचा.

View on Instagram

ब्लैकपिंक की रोजे ने भी बढ़ाई महफिल की रौनक

इस शाम सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया के सितारे भी पहुंचे. के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की रोजे सेंट लॉरेंट की ड्रेस में नजर आईं. वहीं एस्पा ग्रुप की सदस्य निंगनिंग ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मेहमानों ने मशहूर कलाकृति 'अर्बन लाइट' के सामने तस्वीरें खिंचवाईं. इस मौके पर फिल्म निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे और कलाकार विजा सेल्मिन्स को कला और फिल्म के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

LACMA आर्ट + फिल्म गाला का आयोजन कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान को सम्मान देने के लिए किया जाता है. इस बार ऋतिक रोशन की मौजूदगी ने भारतीय सिनेमा को भी इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान दिलाई.

ये भी पढ़ें: इरफान खान के साथ ऐसी होती थी बाबिल की दिवाली, पिता की याद में छलका बेटे का प्यार