Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में दुकानदार से मारपीट कर की लूटपाट:हाथ-पैर, कमर पर बरसाए लाठी-डंडें, सिर में मारी ईंट; घर लौटते वक्त 5 बदमाशों ने घेरा

INT News7 October 2026 at 09:50 am

पानीपत के बरसत रोड स्थित शालिनी गैस एजेंसी के सामने बीती मंगलवार रात करीब 11:15 बजे बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले। 5 युवकों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दुकानदार को घेरकर लाठी-डंडों व ईंट से जानलेवा हमला कर दिया और जेब से 13 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। रास्ते में घेरकर सिर पर मारी ईंट पीड़ित दीपक निवासी भावना चौक की भैंसवाल मोड़ पर शराब के ठेके के पास दुकान है। बीती मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे जब दीपक अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी बरसत रोड पर शालिनी गैस एजेंसी के सामने अचानक 5 युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने आते ही लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट से भी वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। 13 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश दीपक को अधमरा करने के बाद बदमाशों ने उसकी जेब की तलाशी ली और उसमें रखे करीब 13,000 रुपए की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल दीपक को मौके पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल से पुलिस को दी गई सूचना घटना के बाद किसी तरह घायल अवस्था में दीपक खुद सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।