Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

29 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें: आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा 'अर्नब', 5 लोगों की मौत; 4 राज्यों की 28 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ

INT News29 October 2026 at 06:00 am

1. आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा 'अर्नब', 5 लोगों की मौत; 55 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश में 28 अक्टूबर की सुबह दस्तक दी. तूफान की चपेट में आकर 3 की मौत की खबर है. वहीं 55 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. NDRF की 39 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

2. 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव: NDA का दबदबा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता; कर्नाटक में भी शून्य

MLC चुनावों के नतीजों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 4 राज्यों की 28 सीटों पर पार्टी का खाता तक नहीं खुला. कर्नाटक में सरकार होने के बावजूद हार, जानें क्या हैं मायने. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. PM मोदी को भारत रत्न देने की उठी मांग, AAP छोड़ BJP में आए सांसद ने उठाया मुद्दा

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा (BJP) में आए सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. 31 अक्टूबर से दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर, 'कवच' सिस्टम और CCTV से है लैस

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस आज से वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी. 16 कोच, 823 बर्थ, आधुनिक सुविधाओं वाली इस ट्रेन में रात की यात्रा आसान होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. हरदीप सिंह पुरी बोले- ‘बाहर से सरदार, लेकिन काम में बनिया हूं’, रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव पर भी खोले पत्ते

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रूसी तेल पर भारत के रुख पर खुलकर बात की. जानिए क्यों भारत ने सस्ते तेल का मौका नहीं गंवाया और अमेरिका का कोई दबाव है या नहीं. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. INDIA गठबंधन की महारैली को CJP का समर्थन, कारोबारी संगठन ने जताया विरोध; राहुल गांधी से मांगा 20 मिनट का समय

INDIA Bloc 1 November Railly: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जनमार्च और महारैली’ को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन दिया है. वहीं, दिल्ली के कारोबारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए इसका विरोध किया है. संगठन ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली को दीपावली के बाद तक स्थगित करने की मांग की है. साथ ही, व्यापारियों की चिंताओं पर चर्चा के लिए उनसे 20 मिनट का समय मांगा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. MEA बोला- होर्मुज में टैंकरों पर हमलों में 14 नाविकों समेत 22 भारतीयों की मौत

पश्चिम एशिया युद्ध में अब तक 22 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं. MEA ने भारतीयों की सुरक्षा और समुद्री हमलों को लेकर जानकारी दी. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. झारखंड के गुमला में 23 जंगली हाथियों का झुंड मचा रहा उतपात,माइक से ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

गुमला के कामडारा प्रखंड में 23 जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गया है. हाथियों के उत्पात से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. सीवान ब्लास्ट : चार दिन बाद किचन में मिला मुस्कान का शव, बेटी को देखते ही दहाड़ मारकर रो पड़ी मां

सीवान में पटाखा फैक्ट्री धमाके के 4 दिन बाद लापता मुस्कान का शव जर्जर मकान के किचेन से मिला. बुलडोजर से मकान ढहाने के दौरान शव मिलने से सनसनी फैल गई. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, प्रयागराज-कानपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल आया. वाराणसी से दिल्ली तक, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद में ठहरेगी. जानें समय और खास खानपान की सुविधा. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. पश्चिम बंगाल पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को पुलिस ने गिरफ्तारी लिया है. उनपर दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ED जांच कर रही है. जानिए टिकट बिक्री, 3.8 करोड़ रुपये की नकदी और इस पूरे मामले से जुड़ी अहम बातें. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. Tata Sons विवाद में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, सीतारमण का पलटवार- हर मुद्दे में राजनीति करना बंद करें

टाटा समूह में एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. आकासा एयर के पायलटों की सैलरी में 20% बढ़ोतरी, साल में मिलेंगी 42 दिन की छुट्टियां

आकासा एयर अपने पायलटों की सैलरी में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रही है. 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत न्यूनतम गारंटीकृत उड़ान घंटे बढ़कर 50 प्रति माह होंगे, जबकि सालाना न्यूनतम छुट्टियां 42 दिन की जाएंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. Video : सैटेलाइट में कैद हुआ अर्नब का खौफनाक रूप, देखिए आंध्र प्रदेश के तट से कैसे टकराया तूफान

चक्रवात अर्नब के लैंडफॉल के बाद आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इससे पहले, तूफान के तट से टकराने का वीडियो सामने आया है.भारतीय मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस की सैटेलाइट तस्वीरों में चक्रवात का विशाल बादल घेरा दिखाई दिया है. देखिए वीडियो

15. पहलगाम हमले के बाद भारत ने कैसे लिया बदला? ‘Operation Sindoor’ में विवेक अग्निहोत्री संग Kartik Aaryan दिखाएंगे पाकिस्तान का पूरा सच

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन के लीड रोल निभाने का दावा, पहलगाम हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी कहानी. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौत

स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर से बड़ा रेल हादसा हुआ. हादसे में 46 लोगों की मौत की खबर है. जानें दुर्घटना कहां हुई और राहत-बचाव कार्य की ताजा जानकारी. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. Cyclone Arnab: ओडिशा में 30,000 लोगों का रेस्क्यू, मलकानगिरी पर सबसे ज्यादा खतरा, 16 जिलों में स्कूल बंद

चक्रवात अर्नब के असर को देखते हुए ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी है. राज्य सरकार ने 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. मलकानगिरी में सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है. प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारी तेज कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. School holiday: छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर स्कूल रहेंगे बंद, देंखे पूरी लिस्ट

चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 29 अक्टूबर को सरकारी औक गैर- सरकारी स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे. जानिए, किन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. IND-W vs ZIM-W: भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे 8 विकेट से जीता; वैष्णवी ने झटके 5 विकेट

भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है. वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी और शेफाली-प्रतिका की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने आसान जीत दर्ज की है. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. Ranji Trophy: पहले बल्ले से ठोका शतक, फिर गेंद से झटके 6 विकेट; मुशीर खान ने 35 साल बाद दोहराया कारनामा

मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जड़ा शतक और झटके 6 विकेट. मुंबई के इस युवा ऑलराउंडर का कारनामा जानिए. यहां पढ़ें पूरी खबर