Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

New Chhath Song: 36 घंटे का कठिन व्रत और छठी मैया की पुकार! Kalpana Patowary का नया गीत सुनते ही आ जाएगी घाट की याद

INT News10 November 2026 at 11:35 am

Kalpana Patowary New Chhath Song: छठ पूजा, लोक आस्था और सूर्य उपासना का एक ऐसा महापर्व है, जो सिर्फ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अब इसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है. छठ के इस पवित्र अवसर पर बिना पारंपरिक गीतों के घाटों की रौनक अधूरी सी लगती है.

हाल ही में मशहूर लोक गायिका कल्पना पटोवरी (Kalpana Patowary) ने अपने यूट्यूब चैनल 'MUSIC BOX Kalpana Pattowary' पर एक बेहद सुरीला और पारंपरिक मैथिली छठ गीत, 'चारि पहर राति जल थल सेविलहूं' रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही श्रोताओं के दिलों को छू लिया है.

गीत के बोल और आस्था का संगम

यह गीत छठ पूजा की उन कठिन तपस्याओं और भावनाओं को दर्शाता है, जिसमें व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और घंटों पानी (जल थल) में खड़े होकर भगवान भास्कर और छठी मैया की उपासना करती हैं.

"चारि पहर राति जल थल सेविलहूं..."

इन पंक्तियों का अर्थ है कि व्रती पूरी रात (चार पहर) जल और थल पर खड़े होकर छठी मैया की सेवा कर रही हैं और उनसे प्रार्थना कर रही हैं. यह गीत उस पवित्र क्षण को सजीव करता है जब पूरा घाट सूर्य की पहली किरण का इंतजार कर रहा होता है.

ये भी पढ़ें: Kalpana Patowary Chhath Geet: माथे पर लंबा सिंदूर और हाथ में सूप, कल्पना पटवारी के नए गीत 'सेनूरा लिलार' में रमीं रक्षा गुप्ता

कल्पना पटोवरी की सुरीली और ठेठ लोक आवाज

इस गीत की सबसे बड़ी खासियत है कल्पना पटोवरी की दमदार और ठेठ लोक शैली वाली आवाज कल्पना हमेशा से ही लोकगीतों की आत्मा को बचाए रखने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इस मैथिली गीत को 'छठ गीत माला – A Living Tradition' सीरीज के तहत पेश किया है. उनके गायन में वह पुकार और श्रद्धा साफ झलकती है, जो एक व्रती के मन में अपने आराध्य के प्रति होती है. पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट के इस्तेमाल ने इस गीत को और भी ज्यादा मीठा और मिट्टी से जुड़ा हुआ बना दिया है.

परम्परा और संस्कृति को जीवित रखता गीत

आधुनिक संगीत के शोर में, यह गीत हमारी जड़ों और लोक संस्कृति से जोड़े रखने का एक बेहतरीन प्रयास है. इसमें फूहड़पन नहीं, बल्कि भक्ति की वह शांति है जो छठ पर्व का मूल रूप है. जब घाटों पर यह गीत बजता है, तो शहर की भागदौड़ से दूर परदेस में बैठे लोगों को भी अपने गांव के दउरा-सूप और मिट्टी की महक याद आ जाती है. यह गीत सिर्फ एक स्तुति नहीं, बल्कि हमारी पीढ़ियों से चली आ रही एक जीवित परंपरा (Living Tradition) का खूबसूरत हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: New Chhath Geet: ठेठ भोजपुरी अंदाज और छठी मैया की भक्ति! यूट्यूब पर छा गया Tuntun Yadav का गाना 'ई परम्परा बिहार के हटे'