entertainment
बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई
INT News9 November 2026 at 05:33 pm

मुंबई, 9 नवंबर। हाल ही में दिवंगत शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर को तोड़े जाने की खबरों के बीच फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने समाज के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर इस घर को सड़क निर्माण के लिए तोड़े जाने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन वाराणसी विकास प्राधिकरण ने ऐसे किसी आदेश से इनकार किया है। प्राधिकरण के मुताबिक, परिवार ने मरम्मत और नए निर्माण के लिए घर को खुद तोड़ा है।