Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवक ने वीडियो बनाकर जहर खाया:प्रताड़ना के आरोप लगाए, इलाज के दौरान हुई मौत

INT News1 August 2026 at 04:52 pm

उज्जैन में शुक्रवार देर शाम भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धूल महू निवासी 26 वर्षीय विकास पिता निर्भय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आज उसका पोस्टमार्टम हुआ जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया अस्पताल ले जाते समय युवक ने अपने मोबाइल से 19 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने कुछ लोगों पर प्रताड़ना और विभिन्न मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वीडियो और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में विकास ने कहा कि युवती के माता-पिता ने उससे दस लाख रुपये लिए थे और उसकी सगाई करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि पानबिहार क्षेत्र निवासी युवती के परिजनों ने उसे प्रताड़ित किया और झूठे मामलों में फंसाया। युवक ने यह भी बताया कि लड़की की शादी दूसरी जगह हो गई थी, फिर भी वह उसे लेकर भाग गया था, जिसके बाद उस पर केस दर्ज हुआ। इसी वजह से उसने सल्फास खा ली। मृतक के भाई लालजी के अनुसार, करीब दो साल पहले विकास की सगाई रणा हैड़ा निवासी एक युवती से हुई थी। बाद में सगाई टूट गई और युवती का विवाह अन्य स्थान पर कर दिया गया। इसके बावजूद, विकास और युवती साथ रहने लगे थे। इसी मामले में युवती के परिजनों ने नागझिरी थाने में विकास के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि इन कानूनी मामलों के कारण विकास लगातार मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।