समाचार · पंजाब
नशे के खिलाफ लुधियाना देहात पुलिस का एक्शन:सूनसान स्थानों पर रोजाना पेट्रोलिंग, श्मशान, खाली प्लॉटों की सूची बनाई, CCTV से निगरानी
पंजाब में नशे की समस्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच लुधियाना देहात पुलिस ने नशा तस्करों और नशा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अपनी रणनीति में अहम बदलाव किया है। अब पुलिस तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी के साथ-साथ गांवों के श्मशान घाटों, खाली प्लॉटों और अन्य सुनसान सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी निगरानी रखेगी। पुलिस प्रशासन के इस नए कदम से ग्रामीणों में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि सार्वजनिक स्थानों पर सीधी निगरानी से नशे की गतिविधियों पर लगाम लगेगी।
सुनसान स्थानों की सूची तैयार इस नई रणनीति के तहत लुधियाना देहात पुलिस ने जगराओं इलाके के गांवों में ऐसे तमाम सुनसान स्थानों और श्मशान घाटों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली है, जहां नशा करने वालों के जुटने की आशंका रहती है। पुलिस अब इन चिन्हित जगहों पर रोजाना गश्त (पेट्रोलिंग) करेगी और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी काम कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गांवों का किया दौरा मुहिम को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए लुधियाना देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और जगराओं के डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा ने रायकोट के गांव बुर्ज हरि सिंह और काउंके कलां का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक के दौरान नशे की रोकथाम, नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के पुनर्वास और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया कि श्मशान घाटों, खाली पड़े प्लॉटों और सुनसान जगहों पर अक्सर असामाजिक तत्व और नशा करने वाले लोग एकत्र होते हैं। ग्रामीणों से मिली शिकायतों और सुझावों के आधार पर ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन जगहों की सूची तैयार की है। ग्रामीणों से सहयोग की अपील, तस्करों को सख्त चेतावनी बैठक को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने ग्रामीणों से गांवों को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में पुलिस का साथ देने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि सुरक्षा के लिहाज से श्मशान घाटों और सुनसान स्थानों पर ग्रामीणों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। मुहिम के तहत पुलिस की योजना