Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

ऋषिकेश में रिजॉर्ट चला रहा ग्रेटर नोएडा का कारोबारी गंगा में कूदा, 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा

INT News29 October 2026 at 08:31 am

ऋषिकेश में गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी नाम से रिजॉर्ट चला रहे ग्रेटर नोएडा के कारोबारी नीरज गुप्ता ने गंगा में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ के तलाशी अभियान में उनका पता नहीं चल सका है। कारोबारी ने गंगा में छलांग लगाने से पहले स्टाफ के कर्मचारी के हाथ 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। एक पन्ने में सुसाइड की वजह और बाकी में कहानी है। मामले में पत्नी ने नीरज के दोस्त रवि बजाज और गगन बत्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।रिजॉर्ट संचालक की पत्नी विनीता ने जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसे के लेनदेन के विवाद में दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लापता संचालक की तलाश में पुलिस को गंगा किनारे उसके जूते और घड़ी मिली है। आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस लापता संचालक की तलाश में जुट गई है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी के मुताबिक विनीता गुप्ता निवासी एटीएस ग्रीन पैराडिसो, ग्रेटर नोएडा, यूपी ने बुधवार को तहरीर दी।तहरीर में उन्होंने 52 वर्षीय पति नीरज गुप्ता गंगा भोगपुर तल्ला में पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा के नाम से रिजॉर्ट संचालित करने का जिक्र किया है। जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसे के लेनदेन के विवाद में रवि बजाज और गगन बत्रा निवासी कनखल हरिद्वार तथा अन्य पर पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पांच पन्नों के सुसाइड नोट की जानकारी भी पीड़िता ने दी है। तहरीर के आधार पर रवि बजाज, गगन बत्रा और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में पता चला है कि नीरज ने यह सुसाइड नोट रिजॉर्ट के ही एक कर्मचारी को दिया था। इसके बाद से वह लापता हैं। चश्मदीदों के अनुसार नीरज गंगा में छलांग लगाते हुए दिखे हैं। नीरज की तलाश में गुरुवार को भी गंगा में सर्च अभियान चलाया जाएगा। इस घटना के बाद से पत्नी और इकलौता बेटा सदमे में है।एक पन्ने में सुसाइट नोट, बाकी में कहानीपुलिस की मानें तो उन्हें छह पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक पन्ने में सुसाइड का जिक्र है, अन्य पांच पन्नों में कई तरह की जानकारियों का जिक्र है। थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट चश्मदीदों और गंगा किनारे नीरज के जूते और घड़ी मिलने के बाद तलाशी के लिए गंगा में अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कारोबारी का कोई सुराग नहीं लगा है। मगर पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।ओडिशा से दून के कारोबारी से 22 लाख ठगेएक अन्य घटना में देहरादून के कारोबारी को ओडिशा से क्रैश बैरियर भेजने के नाम पर 22.44 लाख हड़प लिए गए। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कंपनी से जुड़े दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।गोपाल सिंह खेतवाल डालनवाला स्थित खेतवाल प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. के डायरेक्टर हैं। उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर, खुर्दा स्थित कोसमोपोलिस अपार्टमेंट निवासी अनीता चौधरी और सीमांचल चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की कंपनी से क्रैश बैरियर के मटेरियल की आपूर्ति को संपर्क किया था। डील के तहत पीड़ित ने छह जून 2026 और 30 जून 2026 को चेक से कुल 22.44 लाख का एडवांस भुगतान किया था। आरोप है कि राशि लेने के बावजूद आरोपियों ने क्रैश बैरियर की आपूर्ति नहीं की और न ही पैसे वापस किये। इंस्पेक्टर डालनवाला विनोद गुसाईं ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है।