national · महाराष्ट्र
दीपावली स्पेशल : सपने में दिखीं समुद्र के नीचे छिपी देवियों की मूर्तियां, ऐसे बना मुंबई का प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर
INT News1 November 2026 at 12:47 pm

मुंबई, 1 नवंबर। देशभर में मां लक्ष्मी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां सालभर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इन्हीं में से एक है मुंबई का प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर। इस मंदिर की खासियत सिर्फ इसकी धार्मिक मान्यता नहीं बल्कि इससे जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी भी है। कहा जाता है कि यहां विराजमान तीन देवियों की मूर्तियां कभी समुद्र की गहराइयों में छिपी हुई थीं। एक पुजारी को सपने में इनके बारे में पता चला और फिर इन मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया गया।