समाचार · पंजाब
लुधियाना में मोबाइल चोर की धुनाई:जालंधर बाईपास चौक पर लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा; जेब से निकलीं बाइक की दो मास्टर चाबियां, सलेम टाबरी पुलिस को सौंपा
लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर देर रात उस समय भारी हंगामा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
सामने आए घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग आरोपी को पकड़कर जबरन जमीन पर बिठा रहे हैं और उसे थप्पड़ मार रहे हैं। भीड़ आरोपी से सख्ती से पूछताछ करती हुई नजर आ रही है। जेब से निकलीं मास्टर चाबियां पिटाई के दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की जेब की तलाशी ली तो उसमें से मोटरसाइकिल की दो चाबियां (मास्टर की) बरामद हुईं। मास्टर चाबियां मिलने के बाद लोगों का शक और गहरा हो गया कि यह युवक केवल मोबाइल स्नैचिंग ही नहीं,बल्कि वाहन चोरी के किसी बड़े गिरोह का भी हिस्सा हो सकता है। सलेम टाबरी पुलिस कर रही है जांच लोगों ने मौके पर ही आरोपी को काबू में रखा और बाद में उसे सलेम टाबरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शहर में हुई अन्य चोरियों में इसकी क्या भूमिका है और इसके साथ गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।