entertainment
हॉलीवुड से भी आगे है 'रामायण'? Sunny Deol का रिव्यू सुनकर आप भी हो जाएंगे एक्साइटेड!

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों के साथ सनी देओल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में पहली झलक दिखाई गई है. अब खुद सनी देओल ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू किया है और दर्शकों से इसे देखने की अपील की है.
सनी देओल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 'रामायण' काफी पसंद आई. एक्टर ने कहा कि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि उनके मुताबिक कई हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर है.
View on Instagram
'हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म देखनी चाहिए'
सनी देओल ने अपने वीडियो में कहा, 'मैंने अभी रामायण देखी है. मुझे यह बहुत-बहुत पसंद आई. मैं हर हिंदुस्तानी से अपील करता हूं कि वह इस फिल्म को जरूर देखे. यह किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा कि उनसे बेहतर है. इसके स्पेशल इफेक्ट्स आपको उस दौर में ले जाते हैं. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि जाइए और यह फिल्म देखिए.'
पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखी हनुमान जी की झलक
फिल्म के आखिरी हिस्से में दर्शकों को एक खास सरप्राइज मिलता है. पोस्ट-क्रेडिट सीन में भगवान हनुमान की एंट्री दिखाई गई है. शुरुआत में उनका चेहरा नहीं दिखाया जाता, लेकिन आखिर में वह हाथ में गदा लेकर आसमान में उड़ते नजर आते हैं. इस दौरान 'जय श्री राम' का उद्घोष भी सुनाई देता है.
सीन में दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, कैलाश खेर और अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज में गाया गया हनुमान चालीसा भी सुनाई देता है. इसके अलावा फिल्म में राघव जुयाल की मेघनाद के रूप में भी झलक दिखाई गई है.
2028 में आएगा दूसरा पार्ट
हनुमान जी की एंट्री के साथ ही फिल्म के दूसरे भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. कहानी में आगे हनुमान जी की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. माता सीता की खोज से लेकर रावण के खिलाफ युद्ध में भगवान राम की सहायता तक, उनकी भूमिका रामायण की कथा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. फिल्म का दूसरा भाग 2028 में रिलीज होने वाला है.
ये भी पढ़ें: 'हिट फिल्में देने के बाद भी काम छिन गया', Vivek Oberoi का छलका दर्द, बोले- अंडरवर्ल्ड से मिलती थीं धमकियां