Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में युवक बोला- बैच-बिल्ला उतरवाने में 5 मिनट लगेंगे:गोदाम के विवाद में पुलिसकर्मी को धमकाया; आरोपी भाजपा नेता का समर्थक

INT News8 November 2026 at 12:03 am

इंदौर में एक युवक का पुलिसकर्मी को धमकाने का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक वर्दी पहने कॉन्स्टेबल श्रवण से बहस करते हुए कहता सुनाई दे रहा है- 'मेरी बात सुनना, यह बैच और बिल्ला उतारने में पांच मिनट लगेंगे, सारी गर्मी उतर जाएगी।' युवक की पहचान सूरज शर्मा के रूप में हुई है। उसे द्वारकापुरी क्षेत्र के भाजपा पार्षद राकेश जैन का समर्थक बताया जा रहा है। चौकीदार से विवाद के बाद पुलिस को बुलाया कॉन्स्टेबल श्रवण के मुताबिक, एक चौकीदार शिकायत लेकर थाने आया था। उसने बताया कि वह साइकिल लेकर गली-गली घूमता है और सीटी बजाकर लोगों को बुलाता है। इ सी दौरान सूरज वहां आया और उससे पूछने लगा कि किसके यहां चौकीदारी करते हो। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। उसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूरज वहां भी विवाद करने लगा। तीन तस्वीरें देखिए कॉन्स्टेबल से बोला- आराम से बात करो, थाने चलो वायरल वीडियो में युवक कॉन्स्टेबल श्रवण से ऊंची आवाज में बात करता नजर आ रहा है। वह बार-बार अपनी बात सुनने के लिए कहता है। इस पर पुलिसकर्मी उसे सम्मान से बात करने की समझाइश देता है। वह कहता है- 'तू-तू मत कर, कोई भी हो। आराम से बात करो, थाने चलो, वहीं बात करेंगे।' इसके बाद युवक बैच-बिल्ला उतरवाने की धमकी देते हुए कहता है कि इसमें पांच मिनट लगेंगे और सारी गर्मी उतर जाएगी। वीडियो में वह अपने पास कैमरे लगे होने की बात भी कहता सुनाई देता है। मौके पर मौजूद एक चौकीदार भी अपनी समस्या बताने की कोशिश करता है, लेकिन युवक उसे बीच में ही रोक देता है। पिस्टल दिखाकर धमकाने का भी था आरोप जानकारी अनुसार सूरज शर्मा को लेकर एक पुराना मामला भी सामने आया है। करीब एक साल पहले एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने पड़ोसी को पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। हालांकि, बाद में जिस हथियार को पिस्टल बताया गया था, वह लाइटर निकला था। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान सूरज शर्मा के रूप में किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में द्वारकापुरी थाना प्रभारी अजय नायर का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की जांच पर नजर है कि आखिर पुलिसकर्मी को इस तरह धमकाने के मामले में क्या कार्रवाई होती है। पहले भी विवादों में रहा है सूरज शर्मा सूरज शर्मा पहले भी विवादों में रह चुका है। वर्ष 2022 में वह कलेक्टर कार्यालय में एक फर्जी मामला लेकर पहुंचा था। उस दौरान एसडीएम पवन जैन ने उसे फटकार लगाई थी। उसका नाम अक्सर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से टकराव के मामलों में सामने आता रहा है। 10 सितंबर 2025 को भी सूरज ने एक महिला को पिस्टल दिखाकर धमकाया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। पुलिस उसे थाने लेकर आई थी, लेकिन पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल असली नहीं, बल्कि लाइटर था। इसके बाद उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य और पार्षद राकेश जैन के साथ सतनाम सिंह खनूजा और 50 से ज्यादा समर्थक थाने के बाहर पहुंच गए थे। आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन टीआई सूरज पटेल पर सूरज को छोड़ने का दबाव बनाया। इसके बाद उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया था।