समाचार · मध्य प्रदेश
हरदा में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी:बैंक से रुपए निकालने जा रहे थे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर, ड्राइवर पुलिस को सौंपा
INT News26 October 2026 at 03:58 pm
हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसे में 72 साल के बुजुर्ग लखनलाल गागरे गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से भोपाल रेफर किया गया है। नांदवा गांव के रहने वाले लखनलाल अपनी साइकिल से सोडलपुर बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। बहरागांव के पास बैतूल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लखनलाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उनके छोटे बेटे रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर टिमरनी थाने में पुलिस को सौंप दिया है। ड्यूटी डॉक्टर रानू गुर्जर ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।