Monday, 26 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

काली माता के दर्शन करने पहुंच 5 हजार श्रद्धालु:खराब रास्ते और चढ़ाई से बेहाल, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

INT News26 October 2026 at 03:54 pm

सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में भवरसेन पहाड़ पर काली माता के दर्शन के लिए सोमवार को करीब 5 हजार श्रद्धालु पहुंचे। अचानक इतनी भीड़ उमड़ने से पहाड़ी तक जाने वाले रास्ते पर दो किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। खराब रास्ते और संकरी चढ़ाई के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। हालात बिगड़ते देख तहसीलदार आशीष मिश्रा और रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के आठ जवान और वन विभाग के चार वनकर्मी तैनात किए गए हैं। स्थानीय निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि असुरक्षित रास्ते के कारण जान का खतरा बढ़ गया है। छिरोही की पहाड़ी पर माता की आकृति मिलने की जानकारी सामने आने के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे व्यवस्था पर दबाव बन रहा है। काली माता मंदिर पहुंचते श्रद्धालु की अन्य तस्वीरें…