समाचार · मध्य प्रदेश
रीवा में बस स्टैंड के पास मिला महिला का शव:पहचान नहीं हुई, मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
रीवा के समान थाना क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पास ईंट-बालू के ठीहे में सोमवार को एक महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने ईंट-बालू के ठीहे में महिला का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची समान थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस महिला की पहचान और उसके मौत की परिस्थितियों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। ताकि महिला की पहचान और घटनाक्रम से जुड़े सुराग मिल सकें। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।