entertainment
Bigg Boss 20: Yung DSA और ScoutOP के बीच छिड़ी जुबानी जंग, ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20 में नॉमिनेशन टास्क के बाद घर का माहौल गरमा गया है. Yung DSA और ScoutOP के बीच तीखी बहस देखने को मिली, वहीं छह कंटेस्टेंट्स पर इस हफ्ते घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है.
Yung DSA ने ScoutOP को दिया जवाब
एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा Yung DSA और ScoutOP के बीच हुई बहस की रही. दरअसल, ScoutOP जब आम्रपाली दुबे से बात कर रहे थे, तभी उन्होंने Yung DSA को बीच में बोलने से रोक दिया. इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे के व्यवहार और सोच पर सवाल उठाए. इस दौरान Yung DSA ने कहा कि वह ScoutOP का घमंड तोड़कर उन्हें विनम्र बनाना चाहते हैं.
घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट
नॉमिनेशन टास्क में इस बार छह कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा है. लव गिल, कनिका मान और गुल्लू पहले ही नॉमिनेट हो चुके थे. वहीं, ScoutOP पूरे सीजन के लिए स्थायी रूप से नॉमिनेट हैं. इसके बाद माही विज को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वोट मिले. आम्रपाली दुबे भी वोट मिलने के बाद इस हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो गईं.
इस तरह लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, माही विज, आम्रपाली दुबे और ScoutOP इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं.
माही विज और कनिका मान के बीच भी बढ़ी दूरी
नॉमिनेशन के बाद घर में रिश्तों की खटास भी सामने आई. कनिका मान माही विज से नाराज नजर आईं. वहीं, माही ने कनिका के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें नेगेटिव एनर्जी वाला बताया. उन्होंने काजी के साथ कनिका की बहस को भी फेक करार दिया.
इसके अलावा काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच भी बातचीत के तरीके को लेकर बहस देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे के व्यवहार को रूखा और अपमानजनक बताया.
ये भी पढ़ें: थिएटर छूटा तो टेंशन कैसी! OTT पर आ रही 'हनुमान अंश', इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 4 फिल्में-सीरीज