समाचार · पंजाब
फाजिल्का में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल:पैर में लगी गोली, दो पिस्टल-बाइक बरामद, कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर एसएसपी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी से हथियार भी बरामद हुए हैं। एनडीपीएस, लूटपाट और डकैती के मामले दर्ज एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत नामक युवक पर पहले भी एनडीपीएस, लूटपाट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले उसने अपने रिश्तेदार युवक पर भी फायरिंग की थी। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। मुक्तसर रोड पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की एसएसपी ने बताया कि सिटी जलालाबाद इलाके में यह एनकाउंटर हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद मुक्तसर रोड पर पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो पिस्टल बरामद, अस्पताल में भर्ती पुलिस ने आरोपी से दो पिस्टल बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हथियारों और वारदातों को लेकर होगी पूछताछ पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहां से लाया था और अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी।