Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब के 16 जिलों में बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में आंशिक बादल छाएंगे, रात का तापमान सामान्य से अधिक, दिन में बढ़ेगी ठंड

INT News14 November 2026 at 06:57 am

पंजाब और चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब के 16 जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इन 16 जिलों में बारिश की संभावना पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पठानकोट में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटियाला में इस अवधि में बारिश दर्ज नहीं हुई है। 15 नवंबर से मौसम में बदलाव मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, पंजाब में 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में 30 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के ट्राइसिटी पूर्वानुमान के अनुसार, 14 नवंबर को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। 16 से 18 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।