national · दिल्ली
सेना की एविएशन कोर, दुर्गम इलाकों में निभा रही है अहम भूमिका
INT News1 November 2026 at 12:56 pm

नई दिल्ली, 1 नवंबर। भारतीय सेना की एविएशन कोर रविवार 1 नवंबर को अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। चार दशकों से अधिक के सफर में यह कोर सेना की एक महत्वपूर्ण हवाई ताकत के रूप में उभरी है। दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, सैनिकों की आवाजाही, घायल जवानों की सुरक्षित निकासी और युद्ध के मैदान में जरूरी सहायता पहुंचाने में इस कोर की अहम भूमिका है।