Thursday, 30 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर सिटीजन वेलफेयर कौंसिल ने लगाई हरियाली की नई नींव, शहर में रोपे 125 पौधे

INT News30 July 2026 at 05:56 am

| जालंधर पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे के विशेष पौधरोपण अभियान से प्रेरणा लेते हुए जालंधर सिटीजन वेलफेयर कौंसिल ने नगर की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में वन महोत्सव मनाया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर विभिन्न किस्मों के 125 पौधे लगाए। कौंसिल सदस्यों ने करोल बाग, सिल्वर एनक्लेव के अलावा ग्रीन काउंटी की चारदीवारी के साथ आम, जामुन, अमरूद, नीम, तुलसी, गिलोय और एलोवेरा, विभिन्न प्रकार के फूलदार व शो-प्लांट्स व अन्य तरह के पौधे लगाए गए। कौंसिल पदाधिकारियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाई है। यहां कुलवंत राय, कौंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव शर्मा, एडवोकेट मंजीत सिंह सैनी, बलविंदर सिंह सैनी, एडवोकेट जेएल नागर, सुनील शर्मा, एडवोकेट सुरिंदर छाबड़ा, डॉ. हिमांशु शर्मा, चरणजीत सहगल, एडवोकेट नीलाभ नागर, हरभजन सिंह भज्जी, इकबाल सिंह, बलजिंदर सिंह, जानकी राज, सुखजीत सिंह, लखबिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, मुख्तयार सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।