national · उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: ताजमहल में लॉकर रूम फुल, घूमने आए पर्यटकों ने पेड़ों पर रखे अपने बैग
INT News1 November 2026 at 12:57 pm

आगरा, 1 नवंबर। आगरा में ताजमहल घूमने आए पर्यटकों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर स्थित लॉकर रूम में जगह न मिलने के कारण कई पर्यटकों को अपने कीमती सामान और बैग को पास के पेड़ पर टांगकर रखना पड़ा। रविवार होने के कारण ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ थी, जिससे टिकट काउंटर और बैग जमा करने वाले काउंटरों पर लंबी कतारें लगी थीं।