world
एस जयशंकर से मॉरीशस के विदेश मंत्री ने की मुलाकात, 'उन्नत रणनीतिक साझेदारी' को मजबूत करने पर हुई बात
INT News26 November 2026 at 01:07 pm

नई दिल्ली, 26 नवंबर। इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (सीओएम) की बैठक में शामिल होने आए मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय (रितेश) रामफुल ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-मॉरीशस 'उन्नत रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने पर बात की।