Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

यूपी में 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी रणनीति और कार्यक्रमों पर मंथन

INT News31 October 2026 at 01:28 pm

लखनऊ, 31 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई।