Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तान्या की शादी में पोद्दार परिवार का हुआ अपमान, भैरवी ने मायरा को सुनाई खरी-खोटी

INT News31 October 2026 at 01:44 pm

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अकपमिंग एपिसोड में मायरा को पता चलेगा कि अरमान और अभीरा तान्या की साड़ी घर पर ही भूल गए हैं, इसलिए वह दमानिया हाउस जाने का फैसला करेगी. कबीर की वजह से उसे थोड़ी हिचकिचाहट तो होगी, लेकिन पोद्दार परिवार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए वह इस फंक्शन में जाने का मन बना लेगी. वह इस तरह से साड़ी अभीरा और अरमान को देने की प्लानिंग बनाएगी कि किसी को पता भी न चले.

भैरवी, पोद्दार परिवार को मारेगी ताना

इस बीच, भैरवी पोद्दार परिवार से तान्या की शादी में आने को लेकर सवाल करेगी. घर की अन्य महिलाएं भी उन्हें अपनी एक्स बहू की शादी में आने के लिए ताने देंगी. हालांकि, अभीरा मुंहतोड़ जवाब देगी और याद दिलाएगी कि तान्या अभी भी उनके परिवार की बेटी है.

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya kehlata Hai Upcoming Twist: मायरा की फोटो जलाएगा ये शख्स, कबीर को भड़काएगी नंदिनी

मायरा को भला बुरा कहेगी भैरवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रीकैप में,  तान्या बरखा से बात करने की कोशिश करेगी, लेकिन नीना की चालों की वजह से बरखा उसे नजरअंदाज कर देगी. बरखा का ऐसा बर्ताव देखकर तान्या को बुरा लगेगा. कहानी में एक नया मोड़ तब आएगा जब फंक्शन में भैरवी, मायरा को पकड़ लेगी. वह मायरा से पूछेगी कि वह अभी भी कबीर के पीछे क्यों पड़ी है और उसे याद दिलाएगी कि कबीर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है.

भैरवी, अभीरा को दिखाएगी राज

मायरा क्लियर करेगी कि वह अभीरा और अरमान से मिलने आई है. भैरवी, अभीरा से कहेगी कि उसने बहुत जल्दी मायरा पर भरोसा कर लिया और उसे कुछ ऐसा दिखाएगी जिसे देखकर वह हैरान रह जाएगी. वो राज क्या है, इसपर से तो आने वाले एपिसोड में ही पर्दा उठेगा. कहानी का फोकस अब अभीरा और अरमान नहीं बल्कि मायरा हो गई है. जी हां उसकी जिंदगी के इर्द-गिर्द ही कहानी घूम रही है.

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya kehlata Hai: मायरा का टूटा दिल, कबीर को मिस्ट्री गर्ल संग कैफे में देखेगी अभीरा, तान्या के खिलाफ भड़काएगी बरखा