entertainment
Ramayana vs Dhurandhar 2: क्या 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'रामायण'? Experts ने कहा- लाइफटाइम कलेक्शन में पीछे...

Ramayana vs Dhurandhar 2 Box Office: रणबीर कपूर और यश की नई फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई कर रही है. रिलीज के शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा ऊपर-नीचे रहा, लेकिन पांचवें दिन इसने ऐसा जोरदार उछाल मारा कि सब हैरान रह गए. फिल्म ने सिर्फ एक दिन में अकेले 107.50 करोड़ रुपये बटोर लिए.
इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 346.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. फिल्म की इस तूफानी रफ्तार को देखकर अब हर किसी के मन में बस यही सवाल है, क्या नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर: द रिवेंज' के पहले हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
'धुरंधर 2' का ₹674 करोड़ का पहाड़ और 'रामायण' की बुलेट ट्रेन स्पीड
इस तुलना की सबसे बड़ी वजह यह है कि ' धुरंधर 2 ' ने अपने पहले ही हफ्ते में धुआंधार कमाई करते हुए पूरे ₹674.17 करोड़ का पहाड़ जैसा रिकॉर्ड खड़ा कर दिया था. तब से यह आंकड़ा हर नई फिल्म के लिए सबसे बड़ा बेंचमार्क बन चुका है. अब जब रणबीर और यश की ' रामायण ' ने 5वें दिन 100 करोड़ पार की ऐतिहासिक छलांग लगाकर अचानक बुलेट ट्रेन जैसी स्पीड पकड़ ली है, तो हर किसी को लगने लगा है कि यह फिल्म 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड से भी आगे है 'रामायण'? Sunny Deol का रिव्यू सुनकर आप भी हो जाएंगे एक्साइटेड!
कोमल नाहटा: 'शुरुआती चार दिन भले ठंडे रहे, अब रफ्तार संभालना मुश्किल'
Zoom से खास बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने कहा कि 'रामायण' यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है, लेकिन सब कुछ आगे की रफ्तार पर निर्भर करेगा. उन्होंने याद दिलाया कि प्री-दिवाली की वजह से फिल्म के पहले चार दिन काफी सुस्त रहे थे. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा यह जानते थे, फिर भी उन्होंने रिस्क लिया और फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन निकाला.
कोमल नाहटा ने कहा:
"यह कोई आम फिल्म नहीं है, इसके साथ चीजें असाधारण होने वाली हैं. लोग पहले तीन-चार दिन, वीकेंड या पहले हफ्ते की बात करते हैं, लेकिन असल में सबसे ज्यादा मायने फाइनल आंकड़ा रखता है. अगर फाइनल कमाई बहुत बड़ी है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शुरुआत के चार दिन कितने ठंडे थे. अगर यह फिल्म 'धुरंधर 2' के करीब भी पहुंचती है, तो इसे सलाम करना होगा."
ये भी पढ़ें: साई पल्लवी के सीता बनने पर क्यों उठे सवाल? धनुष ने दिया ऐसा जवाब, बोले- पूरे देश में नहीं मिलेगी...
अक्षय राठी: 'धुरंधर 2' का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'रामायण'
फिल्म एग्जिबिटर अक्षय राठी ने भी इस मुकाबले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि 'रामायण' पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं, यह तो आने वाले दो दिन तय करेंगे, लेकिन फिल्म के अंदर रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने का पूरा दम है. उनका मानना है कि गोवर्धन पूजा, भाई दूज और आने वाली छुट्टियों के चलते देश और दुनिया के सिनेमाघरों में टिकटों की जबर्दस्त बिक्री देखने को मिलेगी.
अक्षय राठी ने दोनों फिल्मों की ताकत को समझाते हुए कहा:
"धुरंधर 2 के पास उसके पहले पार्ट की बनी बनाई हाइप और दीवानगी का बड़ा फायदा था. दूसरी तरफ, 'रामायण' अपने भव्य स्केल, कमाल के वीएफएक्स (VFX) और नई कहानी के दम पर दर्शकों को खींच रही है. ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर सोनी पिक्चर्स की वजह से इसे विदेशी दर्शक भी खूब देख रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि भले ही पहले हफ्ते की जंग कांटे की रहे, लेकिन लंबे वक्त में यह फिल्म 'धुरंधर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की पूरी ताकत रखती है."
ये भी पढ़ें: 'रामायण' है या 'रावणायण'? मुकेश खन्ना ने मेकर्स को लगाई फटकार, सीता से लेकर रावण तक पर उठाए सवाल