world
नेचर इंडेक्स: वैश्विक अनुसंधान शहरों के शीर्ष तीन स्थानों पर चीन काबिज
INT News26 November 2026 at 07:05 pm

बीजिंग, 26 नवंबर। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित पत्रिका 'नेचर' के नवीनतम विशेषांक '2026 नेचर इंडेक्स: अनुसंधान शहर' के मुताबिक, वर्ष 2025 में चीन की राजधानी पेइचिंग लगातार दूसरे साल दुनिया के अनुसंधान शहरों में पहले स्थान पर रही। वहीं, शांगहाई और नानचिंग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। यह पहली बार है जब वैश्विक सूची के शीर्ष तीनों स्थानों पर चीनी शहरों ने जगह बनाई है।