national · महाराष्ट्र
लीलावती अस्पताल काला जादू मामले में निकेत मेहता को राहत, सेशन कोर्ट ने समन आदेश किया रद्द
INT News31 October 2026 at 08:46 pm

मुंबई, 31 अक्टूबर। मुंबई के लीलावती अस्पताल से जुड़े कथित काला जादू मामले में ग्रेटर मुंबई सेशन कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी निकेत विजय मेहता के खिलाफ जारी समन आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि केवल फर्श के नीचे कलश मिलना अपने आप में अपराध नहीं है। किसी आपराधिक कृत्य को साबित करने के लिए उसके पीछे की मंशा और अन्य आवश्यक तथ्यों का सामने आना जरूरी है।