Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

फ्लाईदुबई विमान पर नाकाम आतंकी हमले के एक महीने बाद इजरायल ने एयरलाइंस के लिए सख्त किए सुरक्षा नियम

INT News30 October 2026 at 03:23 pm

यरुशलम, 30 अक्टूबर। फ्लाईदुबई के एक विमान पर कथित आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के करीब एक महीने बाद इजरायल ने विमानन सुरक्षा को लेकर नए और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत विदेशी और घरेलू एयरलाइंस को उड़ान रवाना होने से 48 घंटे पहले चालक दल (क्रू) के सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।