समाचार · मध्य प्रदेश
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी':निवाड़ी में सैंकड़ो लोगों ने लगाई दौड़, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ
INT News31 October 2026 at 01:54 pm
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को निवाड़ी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। शासकीय मॉडल स्कूल से रन फॉर यूनिटी दौड़ हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंच से लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। शपथ में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही गई। दौड़ में सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया और निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शासकीय मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से परिचित कराना और उनमें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन व देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।