national · उत्तर प्रदेश
अयोध्या दीपोत्सव में डिजिटल आस्था की रोशनी, 'श्री मंदिर' ऐप से प्रज्वलित होंगे एक लाख दीप
INT News31 October 2026 at 01:09 pm

लखनऊ, 31 अक्टूबर। अयोध्या के ऐतिहासिक दीपोत्सव-2026 में इस बार डिजिटल तकनीक के जरिए देश-विदेश के रामभक्त भी दीपदान में सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 30 लाख दीप प्रज्वलित करने के लक्ष्य के बीच डिजिटल धार्मिक मंच 'श्री मंदिर' ऐप के माध्यम से एक लाख दीप जलाए जाएंगे।