Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

बिहार : 'अर्नब' चक्रवात की बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, धान समेत सब्जियों को नुकसान

INT News31 October 2026 at 01:11 pm

पटना, 31 अक्टूबर। बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों में खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिर गई है, जबकि केला और सब्जियों की खेती को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कृषि वैज्ञानिकों ने भी फसलों में नुकसान की आशंका जताई है। पटना जिले में धान की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है।