world
दुनिया को युद्ध नहीं, कूटनीति से समाधान चाहिए: एस जयशंकर
INT News1 November 2026 at 09:47 am

अटलांटा, 1 नवंबर। भारत ने जी-20 देशों से अनुरोध किया है कि विभिन्न संघर्षों के समाधान का रास्ता डिप्लोमेसी यानी कूटनीति से निकाला जाए। उन्होंने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के साथ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित होने से बचाने के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया है।