Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड में उज्ज्वल निकम की एंट्री, सिया गोयल ने मांगी जमानत, 17 नवंबर को अगली सुनवाई

INT News31 October 2026 at 08:43 pm

पुणे, 31 अक्टूबर। वडगांव मावल सत्र न्यायालय में पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई शनिवार को हुई। इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम पहली बार अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान आरोपी सिया गोयल की ओर से जमानत और मामले से आरोपमुक्त करने की मांग करते हुए दो अर्जियां दाखिल की गईं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को रखी है।