समाचार · मध्य प्रदेश
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक घायल:दोनों की हालत गंभीर; रामपुर नैकिन अस्पताल से रीवा रेफर
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम रायखोर में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर, मुंह और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शी रामबहोर शर्मा के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक रायखोर से रामपुर नैकिन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पिकअप वाहन पर 'सिया डीजे' लिखा हुआ था। वाहन चालक का नाम अभिनेश पटेल बताया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। उनके नाम और पते की जानकारी भी सामने नहीं आई है। गंभीर हालत में रीवा रेफर हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। रामपुर नैकिन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।