Saturday, 31 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

राहुल का दांव उल्टा पड़ा, पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से देशभर में आक्रोश : राम कदम

INT News31 October 2026 at 01:17 pm

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कपट और षड्यंत्र के तहत दांव चला था, जो अब उन्हीं पर उल्टा पड़ गया है। पीएम मोदी के पिता को राजनीति का मुद्दा बनाने से पूरा देश क्रोधित है और जनता की एक ही गूंज है कि मोदी कहीं नहीं जाएगा।