Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

स्टैंड अप कॉमेडियन ने छठ के लंबे सिंदूर पर की अश्लील कॉमेडी, लोग बोले- इसे रगड़ दो

INT News24 November 2026 at 08:12 pm

Yash Maheshwari Chhath Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडी के नाम पर कई बार ऐसी बातें कह दी जाती हैं, जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा देती हैं. ऐसा ही एक मामला कॉमेडियन यश माहेश्वरी से जुड़ा है. उन्होंने अपने एक स्टैंड-अप शो में बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा और छठ पूजा को लेकर आपत्तिजनक मजाक किया. उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है. बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कॉमेडियन के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग की है.

छठ पर किया भद्दा मजाक

आपको बता दें कि यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'Morally Questionable' नाम से स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में वह छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाएं नाक से मांग तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं, इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए. उन्होंने महिलाओं के इस रिवाज और पति की लंबी उम्र की मान्यता को लेकर भी अश्लील मजाक किया. इसके अलावा बिहार में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और अत्याचार को लेकर भी टिप्पणी की. वीडियो में मौजूद दर्शकों को उनकी बातों पर हंसते और तालियां बजाते सुना जा सकता है.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कॉमेडियन के बयान पर नाराजगी जताई. यूजर्स का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर बिहार की महिलाओं और छठ जैसे बड़े पर्व का मजाक उड़ाना गलत है. कुछ लोगों ने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की है. यूजर्स का कहना है कि मनोरंजन और किसी की आस्था का अपमान करने के बीच फर्क समझना जरूरी है.

बीजेपी नेता ने मांगी FIR

इस मामले में बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांग की कि यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए. उनका कहना है कि छठ महापर्व और छठ व्रतियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ऐसी कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति लोगों की आस्था और परंपराओं का मजाक न बनाए.

इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब

विवाद के बीच यश माहेश्वरी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने खुद अपना अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट किया है या फिर प्लेटफॉर्म की ओर से कोई कार्रवाई हुई है. दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर कॉमेडियन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर यश माहेश्वरी के खिलाफ गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि कुछ लोगों ने उन्हें खुली धमकी तक दे डाली. एक यूजर ने लिखा, “इसका अगला शो जहां कहीं भी हो, इसको खैनी की तरह रगड़ दो, सड़क पर दिखे तो कुचल दो. इसको जिंदा नहीं रहने दो, इसकी औकात दिखानी जरूरी है.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले Guru Randhawa की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस शिकायत के बाद मिला कानूनी नोटिस