Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

दीनानगर में टेलीकॉम दुकान से लाखों की चोरी:चोर दीवार तोड़कर 25 हजार रुपए कैश, 9 आईफोन व कई महंगे मोबाइल उठा ले गए

INT News1 August 2026 at 04:57 pm

दीनानगर के कोहलियां मोड़ स्थित 'रंधावा टेलीकॉम' की दुकान में बीती रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़कर लाखों रुपये के कीमती मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलते ही पीड़ित दुकानदार ने थाना दीनानगर में शिकायत दर्ज कराई है। दीवार तोड़कर घुसे चोर, सुबह पड़ोसी ने दी सूचना दुकान मालिक सनी रंधावा ने आपबीती बताते हुए कहा कि वे रोजाना की तरह रात को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह जब वे घर पर थे, तब पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान की पिछली दीवार में बड़ा छेद (सुराख) बना हुआ है। सूचना मिलते ही जब सनी रंधावा आनन-फानन में दुकान पहुंचे और ताला खोलकर अंदर देखा, तो उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती फोन व गल्ले से नकदी गायब थी। आईफोन, 4G स्मार्टफोन और नगदी पर फेरा हाथ पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए। दुकान से चोरी हुए सामान में शामिल हैं। 9 आईफोन (iPhone) 10 नए 4G स्मार्टफोन ग्राहकों के रिपेयरिंग/रिकवरी के लिए आए एंड्रॉयड फोन महंगे फोन की एक्सेसरीज, हेडफोन और 6-7 चार्जर गल्ले में रखी 25,000 रुपये की नगदी पुलिस ने जांच की शुरू चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। सनी रंधावा ने घटना की पूरी जानकारी तुरंत दीनानगर पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।