national · उत्तर प्रदेश
सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की रैली रही बेहद सफल, जनता ने बदलाव का संदेश दिया : ओवैसी
INT News26 November 2026 at 08:58 pm

लखनऊ, 26 नवंबर। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की रैली को सफल करार दिया। उन्होंने रैली में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। ओवैसी ने कहा कि जिन लोगों की अलग धारणा थी, उन्होंने अब स्वयं देख लिया है कि कितनी बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से यहां आए थे।