Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सांसद बोले-मऊगंज के हर इलाके तक पानी पहुंचाएंगे:स्थापना दिवस समारोह में जनार्दन मिश्रा ने कहा-स्थायी शांति और विकास के लिए समन्वय जरूरी

INT News1 November 2026 at 01:52 pm

मऊगंज में रविवार को मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती और भारत माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और संपन्नता की कामना की। मिश्रा ने कहा कि मऊगंज के हर इलाके में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना और जिले में स्थायी शांति बनाए रखना उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शासन, प्रशासन और आम लोगों के बीच समन्वय जरूरी है। नागरिकों से मऊगंज की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने और सकारात्मक माहौल बनाने की अपील भी की। देखिए दो तस्वीरें… जिले के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मध्यप्रदेश के गठन की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मऊगंज जिला विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर राजेश कुमार ओंगरे ने कहा कि समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, रीवा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अपर कलेक्टर पीके पांडे और मऊगंज एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।