समाचार · झारखंड
रांची विवि में BDS परीक्षा 2026 का फॉर्म 2 नवंबर से, जानें फीस और अंतिम तारीख
INT News31 October 2026 at 06:49 pm

Ranchi University BDS Exam Form 2026: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने BDS वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी है. बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 2 से 5 नवंबर 2026 तक भरे जायेंगे. वहीं, 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 6 नवंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे.
फॉर्म के साथ प्रति विद्यार्थी कुल 1750 रुपये जमा करने होंगे. इसमें 700 रुपये परीक्षा शुल्क, 900 रुपये लोकल लेवी, 50 रुपये मार्क्सशीट शुल्क और 100 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज शामिल है.