national
26/11 पीड़ितों के साथ खड़ा है अर्जेंटीना, आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन जारी : राजदूत काउचिनो
INT News26 November 2026 at 09:04 pm

नई दिल्ली, 26 नवंबर। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगुस्टिन काउचिनो ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की। को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद की पीड़ा झेल रहा है और अर्जेंटीना आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका देश इस चुनौती से निपटने के लिए भारत के प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।