national
63 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: ओएनजीसी में एसोसिएट कंसल्टेंट सहित 20 पदों पर आवेदन जारी, 12 नवंबर अंतिम तिथि
INT News30 October 2026 at 03:48 pm

दिसपुर, 30 अक्टूबर। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के असम एसेट ने उत्पादन और ड्रिलिंग क्षेत्रों के योग्य और अनुभवी सेवानिवृत्त ओएनजीसी कर्मियों को एसोसिएट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर नियुक्त करने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित कर कुल 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।