national · गुजरात
अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले आईआईएससी निदेशक, एआई में अपार संभावनाएं, लेकिन सत्य और भरोसा अहम
INT News31 October 2026 at 08:21 pm

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रहा है, लेकिन इसका बढ़ता प्रभाव सत्य, भरोसे और मानवीय संबंधों को लेकर सवाल भी खड़े करता है। यह बयान आईआईएससी के निदेशक गोविंदन रंगराजन ने शनिवार को दिया।