national · दिल्ली
'सरदार कथा' में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
INT News31 October 2026 at 08:45 pm

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित 'सरदार कथा' कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया गया। इस संबंध में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए तस्वीरें भी साझा कीं।