Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं; उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत की बड़ी घोषणा

INT News11 November 2026 at 10:10 pm

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से कई महीनों पहले खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर लिया है। मीडिया से बातचीत में बुधवार को उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनावों में पार्टी सत्ता में आती है, तो वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं रहेंगे और पार्टी में इस पद के लिए और भी कई सक्षम नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य चुनाव में बहुमत हासिल करने पर होगा। बाकी का फैसला राहुल गांधी, और पार्टी आलाकमान लेगा।समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में रावत ने कहा कि, 'कांग्रेस के पास कई अन्य सक्षम नेता हैं, अगर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव जीतती है, तो राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। हमारा लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। हमें विधानसभा में 45 विधायकों की जरूरत है। विधायकों के चुने जाने के बाद, पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी जी तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।'केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभारइस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और संगठन दोनों में ही शीर्ष पदों पर काम करने का मौका देने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी का आभारी हूं कि उन्होंने मेरी क्षमताओं के अनुसार मुझे सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दीं। मैं उन पदों पर पहले ही काम कर चुका हूं। हमारे पास कई अन्य सक्षम नेता भी हैं।''हमारे 10 साल, उनके 15 साल पर भारी'एजेंसी से बातचीत के दौरान रावत ने कहा, 'हम विकास के मोर्चे पर भी उनसे ऊपर हैं। भाजपा के 15 साल पर कांग्रेस के 10 साल का शासन काफी भारी है।' उन्होंने कहा कि 'राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली में, अमित शाह जी ने मुझे दो मुद्दों पर चुनौती दी। पहला उन्होंने शुक्रवार की नमाज का मुद्दा उठाया। तो इस पर मेरा कहना है कि कृपया पहले मुझे सबूत दिखाएं। अगर शुक्रवार की नमाज के लिए छुट्टी दी गई थी, तो कहीं न कहीं कोई गजट नोटिफिकेशन जरूर होगा। तो हमें दिखाएं कि ऐसी छुट्टी कहां घोषित की गई थी, आप प्रमाण दीजिए, हम राजनीति छोड़ देंगे।''मेरे कार्यकाल के 3 साल भी उनके 15 पर भारी'रावत ने आगे कहा, 'मुझे दूसरी चुनौती देते हुए उन्होंने मुझसे पूछा है कि मैं उन्हें बताऊं कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्या विकास कार्य हुए हैं। वे केंद्रीय गृह मंत्री हैं, और चूंकि उन्होंने मुझे सार्वजनिक रूप से चुनौती दी है, इसलिए मैंने सम्मानपूर्वक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और अपने खुद के कार्यकाल में हुए कामों का विवरण पेश किया है। अब, मैंने अपने तीन सालों का हिसाब दे दिया है। वे भी अपना हिसाब पेश करें। हकीकत यह है कि कांग्रेस ने 10 साल तक शासन किया, और उन 10 सालों में से तीन साल मैं मुख्यमंत्री रहा। मेरे कार्यकाल के वे तीन साल भी भाजपा के 15 सालों पर भारी पड़ रहे हैं।'बता दें कि हरीश रावत साल 2014 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि 2016 में राष्ट्रपति शासन लगने के कारण उनका कार्यकाल बीच में ही खत्म हो गया था। इससे पहले UPA सरकार में केंद्रीय मंत्री (जल संसाधन मंत्री) भी रह चुके हैं।कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है। पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव प्रचार के मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन तीन स्टार प्रचारकों की रैलियों के लिए एक रूपरेखा (ब्लूप्रिंट) तैयार कर ली है।