Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड के दो शहरों का जलवा, एक को तो मिल गया पहला पुरस्कार

INT News11 November 2026 at 11:17 pm

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में हिमालयी शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान रुद्रपुर को स्वच्छ हिमालयी शहरों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि जम्मू दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा, जिले के ही काशीपुर को उत्तराखंड के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए।यह 'स्वच्छता सर्वेक्षण' का दसवां संस्करण था, जिसमें देशभर के 4,751 से अधिक शहरों को शामिल किया गया था। शहरों का मूल्यांकन सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था, जल प्रबंधन और नागरिकों की सहभागिता सहित 43 अलग-अलग मानकों पर किया गया।सीएम धामी ने दी बधाईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगमों को मिली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। धामी ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए पर्यावरण मित्रों की मेहनत और नागरिकों के सहयोग की सराहना की। मेयर बोले- यह अकेले निगम की उपलब्धि नहींराष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम को प्रथम पुरस्कार मिलना केवल निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। महापौर ने कहा, 'यह सम्मान उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया है।' पिछले साल 169वें स्थान पर था रुद्रपुरशर्मा ने बताया कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में रुद्रपुर नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 169वां स्थान हासिल किया था, जबकि इस बार उसने हिमालयी शहरों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से नगर निगम की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को और गति दी जाएगी।